पिपरीडीह। क्षेत्र के भार स्थित एमडी इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रांगण में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रंबधक कमला सिंह ने प्ले से कक्षा आठ तक के मेधावी छात्र छात्राओं को शिल्ड देकर किया सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मेघावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने से आने वाले छात्र छात्राओं को सफल होने की प्रेरणा मिलती है। बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज बालिकाएं भी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रही हैं। शिक्षित व्यक्ति समाज का आइना होता है।