देश के विकास में युवा वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब यह वर्ग शिक्षित होगा तो देश का विकास दोगुनी गति से होगा। अच्छी शिक्षा ग्रहण करके न केवल आप अपने परिजन, स्कूल बल्कि सामाज का विकास संभव होता है। यह बात मुख्य अतिथि सपा विधान सभा अध्यक्ष मधुबन और जिला पंचायत सदस्य इंद्रकैलाश यादव ने मंगलवार को कही।
दोहरीघाट क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित रामदेव लगन महात्मा बुद्ध इंटर कालेज में कक्षा 12वीं के छात्रों की विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की चित्र पर माल्यापर्ण और पुष्पअर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन कर छात्रों ने मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमरजीत यादव, बिहारी यादव, कृष्णा यादव, दयानंद प्रजापति, वृजेश राय, रामनगीना यादव, अभिमन्यु यादव, देवदत्त, वीरेंद्र, बैजनाथ, सुरेश, सुभाष यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।