फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिकाध्यक्ष ने किया विकास कार्यो का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर में जो भी निर्माण कार्य होगें उसमें गुणवत्ता अहम होगी, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उक्त बातें नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने नगर के मुहल्ला भीटी वार्ड नंबर सात में हो रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण करने के दौरान कही।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 28 चकमेंहदी में निर्माण हो रहे सड़क निर्माण को संतोष जनक पाया। वार्ड नंबर सात में खड़ंजा का कार्य हो रहा था, इसमें अव्वल ईंट तो लगाया जा रहा था इसको देखकर पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार को निर्देश दिया कि गुणवत्ता ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होने भविष्य में अव्वल ईंट का ही प्रयोग करने का निर्देश दिया।अबसे जो भी विकास के कार्य होगें वह गुणवक्तायुक्त एवं मानक के अनुरुप ही कराए जाएंगे। वहां मौजूद अवर अभियंता को चेताया कि आगे से उनके निर्देशों के अनुरुप ही कार्य कराए जाएंगे। किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। पालिकाध्यक्ष ने इस दौरान मुहल्लेवासियों से कहा कि वे भी पालिका के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को देखें। कोई शिकायत मिले तो उनके संज्ञान में लाएं। क्योंकि वे चाहते हैं कि सड़क हो अथवा खड़ंजा का कार्य हो, ऐसा बनाया जाए कि उसका लाभ जनता को लंबे समय तक मिलता रहे। पालिकाध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान पालिका कर्मी कैलाश चौहान, शमशेर, अल्तमश, मुहम्मद माज जीवन, जमाल गोल्ड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें