फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना परिसर में सोमवार को प्राइवेट औरसरकारी बैंकों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैंकों की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी घोसी अरशद जमाल सिद्घकी ने किया। बैठक में क्षेत्राधिकारी बैंकों की सुरक्षा के बाबत रात में प्रत्येक बैंको पर दो चौकीदारों की मुकम्मल ड्यूटी लगाने की हिदायत कोतवाल और आफिस कर्मियों को दिया। साथ ही चेतावनी दिया कि डयूटी के दौरान कोई चौकीदार गैरहाजिर मिला तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए बैंको की सुरक्षा को लेकर शासन प्रशासन कॉफी गंभीर और चौकन्ना है। इसे लेकर थाना परिसर में बैंक प्रबंधकों की हुई बैठक के दौरान सीओ घोसी अरसद जमाल सिद्द्की के कहा की सभी शाखा प्रबंधक बैंकों में लगे सीसी कैमरे और सायरन पूरी तरह से दुरुस्त रखे, साथ ही गार्डो की दिन में ड्यूटी लागए। अगर किसी बैंक की किसी शाखा पर गार्ड की तैनाती न हो तो गार्ड की तैनाती करा ले। कहा की रात्रि में बैंको की सुरक्षा को लेकर थाने स्तर से प्रत्येक बैंको पर दो दो चौकीदारों की ड्यूटी लगाने को कहा। बैठक में कोपागं्ज थाना क्षेत्र में मौजूद एसबीआई डांडी चट्टीकोपागंज, यूबीआई ,बैंक आफ बड़ौदा ,एचडीएफ सी सहित अन्य बैंकों के सभी शाखा प्रबंधक के साथ कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें