फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसफोरों की समस्या को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के अमिला ग्रामसभा के बासफोर जाति के लोगों ने सोमवार को भाकपा नेता विवेक राय की अगुवाई में ग्रामसभा में स्थित जमीन को लेखपाल द्वारा फर्जी तरीके से भू माफियाओं को कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बांसफोरों ने कहा है कि गांव निवासी कुछ व्यक्ति धन के बल पर लेखपाल को मिलाकर हम लोगों के रिहायशी मड़ई उखाड़ कर फेक दिया है। बताया है कि पूर्व क्रांतिकारी झारखंडेय राय द्वारा बसाए जाने के बाद से ही हम लोग बाकायदा मताधिकार का भी प्रयोग करते आ रहे हैं। यही नहीं हम लोगों के पास राशन कार्ड भी नहीं है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब है। आवास एवं शौचालय के नाम हम लोगों से 5-5 सौ रुपए लेने के बाद भी आवास एवं शौचालय नहीं बना। बांसफोरों ने दोषी लेखपाल एवं आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई कराने की मांग के साथ ही अन्य मांगों पर भी विचार करने की मांग किया। ज्ञापन सौंपने वालों में बाबूलाल, दूर्गा देवी, राजेश, त्रिलोकी प्रसाद, घनरी, विजय, सोनू, विशाल, तेतरी, संतरा देवी, मंती, गोविंद, राजू, राजमंगल, रामजन्म, चंदा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें