मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी कचहरी में जिला जज राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रकृति के 2338 वादो का निस्तारण किया गया। साथ ही दो लाख 65 हजार 795 रुपया अर्थदंड जमा कराया गया।
लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्जवलित कर किया।
विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार ने बताया कि जिला जज राजेंद्र कुमार ने 24 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के पांच मामलों का निस्तारण करते हुए सात लाख पांच हजार रुपया प्रतिकर दिलाया वही पांच फौजदारी प्रकीर्ण वादों में 25 सौ रुपया अर्थदंड जमा कराया। अपर जिला जज कोर्ट नंबर एक डा. अजय कुमार ने 24 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज कोर्ट नंबर दो वीरनायक सिंह ने 17 मामलों का निस्तारण किया। जिसमें वाहन दुर्घटना के दो मामलों का निस्तारण करते हुए चार लाख 12 हजार रुपया प्रतिकर दिलाया। अपर जिला जज कोर्ट नंबर तीन लालचंद गुप्ता ने छह मामलों का निस्तारण करते हुए दो लाख 62 हजार 926 रुपया दिलाया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक आदिल आफताब अहमद ने 57 वादो का निस्तारण किया। जिसमें विद्युत एक्ट के 51 वादो का निस्तारण करते हुए एक लाख तीन हजार चार सौ रुपया अर्थदंड जमा कराया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो मुहम्मद गजाली ने 11 वादो का निस्तारण किया। सीजेएम प्रमोद कुमार सिंह ने 441 वादों का निस्तारण करते हुए एक लाख 36 हजार 830 रुपया अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत कुशवाहा ने कुल 73 वादो का निस्तारण किया। जिसमें फौजदारी के 38 वादो का निस्तारण करते हुए तीन हजार रुपया अर्थदंड जमा कराया। वही 28 उत्तराधिकार के वादो का निस्तारण करते हुए दो करोड 17 लाख 94 हजार 605 रुपये का प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया। सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक प्रवींद्र कुमार ने 17 वादो का निस्तारण किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर कृष्ण कुमार ने 213 वादो का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट आरिफ अहमद ने 354 वादो का निस्तारण करते हुए आठ हजार सात सौ 90 रुपया अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन मुहम्दाबाद गोहना ने 23 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर एक बलवंत भारती ने एक सिविल वाद का निस्तारण किया। इसके अलावा चकबंदी के 48 वादो का निस्तारण हुआ। नगर मजिस्ट्रेट ने 11, एसडीएम सदर ने 188, घोसी ने 15, मधुबन ने 60 और मुहम्मदाबादगोहना ने 72 वादो का निस्तारण किया। इसके अलावा 74 राजस्व वादो का निस्तारण हुआ। वही काशी गोमती ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक और सेंट्रल बैंक के 317 वादो का निस्तारण प्रीलेटिगेशन के माध्यम से हुआ।