घोसी। कस्बा स्थित सर्वोदय महाविद्यालय घोसी के छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।छात्र संघ के चार पदों के लिए 12 दिसंबर को नामांकन होगा। 20 को मतदान होगा। इस संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. करुणा निधान उपाध्याय ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री के साथ संयुक्तमंत्री के कुल चार पदों के लिए 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 11बजे से अपराह्न दो बजे तक नामांकन होगा। 13 दिसंबर को पूर्वाह्न 11बजे से अपराह्न दो बजे तक नामांकन वापसी होगी।अवश्यकता होने पर 20 दिसंबर को पूर्वाह्न नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा।उसी दिन अपराह्न 2.15बजे से मतगणना होगी।और इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. करुणा निधान उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियो से अपील किया कि मतदान के दिन अपने साथ कालेज का पहचान पत्र जरूर साथ लाएंगे।नामांकन के दिन केवल प्रत्याशी के साथ एक प्रस्तावक अंदर जा सकेंगे।सभी प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता का पालन करना होगा।कालेज के साथ बगल के इंटर कालेज के भवन,दीवारों पर पोस्टर,बैनर नही लगाएंगे।छात्राओँ के कामन रूप में जाकर प्रचार नहीं होगा।