फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाजनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मनाया जन्म दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के जन्म दिन तथा देश के जंगे अजादी के महा नायक रहे क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खां के जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं ने राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के चित्र पर तिलक लगाकर तथा केक काटकर उनके लंबी उम्र की कामना की। वहीं क्रांतिकारी शहीद अशफाक उल्ला खां के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री संतोष राय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाजपा के सेनापति हैं। उनकी अनुठी कार्यशैली से देश के 13 राज्यों में भाजपा की सरकार है और पांच राज्यों में गठबंधन की सरकार है। 1387 विधायक और 330 सासंद है और 11 करोड़ कार्यकर्ताओं के चलते भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ी पार्टी बनाया। इसी क्रम मे देश के जंगे आजादी के महा नायक शहीद अशफाक उल्ला खां के जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुये युवा मोंर्चा के मंडल महामंत्री विकास वर्मा ने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला खॉ काकोरी कांड के नायक थे जो देश की अजादी के लिए साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटीश सरकार का मुकाबला कर उनकी चूलें हिला दी थी। वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। इस अवसर पर सुबाष मौर्य, योगी सोनकर, गोलू वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रहलाद दास, अनंत लाल साहू, सुरेश उपाध्याय, पप्पू गुप्ता, सोनू राय, शैलेंद्र, महावीर प्रजापति, जयप्रकाश मौर्या, नवीन पटवा, आशीष शर्मा, जनार्दन यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें