फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने शैक्षिक गुणवता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बोर्ड परीक्षा 2018 आनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण सहित विभिन्न बिंदुओं पर जिले के राजकीय तथा सहायता प्राप्त कालेेजों के प्रधानाचार्यो की बैठक गुरुवार को नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने ली।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. बीपी सिंह नेकहा कि शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में बोर्ड परीक्षा 2018 आनलाइन परीक्षा केंद्र निर्धारण, माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर लोड किए गए विवरण,बायोमैट्रिक मशीन, सीसी कैमरा आदि की समीक्षा की। समीक्षा में कमी पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्यो को कड़ा निर्देश दिया। बैठक में वित्त व लेखाधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह, सहायक वित्त व लेेेखाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मजहर अली, रमाकांत यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें