फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़ शराब की दूकान से उड़ाया शराब और नगदी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली के जामडीह गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दूकान में बुधवार की रात ताला तोड़ कर चोरों ने अंदर रखा, हजारों रुपये मूल्य का देशी शराब और 500 रुपया नगद रुपया चुरा ले गए। पीड़ित दूकानदार कलिका चौहान ने घटना के बाबत कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार गांव निवासी कलिका चौहान के पास देशी शराब की दूकान का लाइसेंस है। उनकी दूकान कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास मौजूद है। दूकान का सेल्समैन बुधवार की शाम दूकान बंद कर घर लौट गया। इस बीच रात को चोरों ने दूकान का ताला तोड़ अंदर रखी देशी शराब के साथ करीब पांच सौ रुपया फूटकर रुपया चुराकर ले जाने में सफल रहें। दूकानस्वामी को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। दूकानदार स्वामी कलिका चौहान ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना की। दूकानस्वामी ने तहरीर में बताया कि चोर दूकान से सात पेटी देशी शराब के साथ गल्ले में रखा करीब 5 सौ रूपया चुराकर ले जाने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें