फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका में हुए 237269 मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय नगरीय निकाय ने मंगलवार को नगरपालिका एवं सभी नगर पंचायतों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को कर दिया। नगरपालिका में अब मतदाता बढ़कर 237269 हो गए जब कि पहले 228532 मतदाता थे। इसके अलावा अन्य सभी 9 नगर पंचायतों में भी मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में एक नगरपालिका मऊ के साथ नौ नगर पंचायतें हैं। इसमें इस बार तीन नगर पंचायतें बढ़ी हैं। सभी नगर पंचायतों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद यहां पर चुनाव को लेकर तैयारी तेज हो गई है। हालां कि अभी राज्य निर्वाचन आयोग से कोई अधिसूचना जारी नहीं हो पाई है लेकिन सभी जगह प्रशासन भी चुनाव की तैयारी को लेकर अलर्ट नजर आ रहा है। मतदाता सूची का प्रकाश मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय नगरीय निकाय ने कर दिया। इसमें घोसी, मधुबन, चिरैयाकोट, वलीदपुर, कोपागंज, अदरी, अमिला, मुहम्मदाबाद गोहना, दोहरीघाट में मतदाता सूची का प्रकाशन कर संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन नगरीय निकाय नन्हकू यादव का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की निश्चित तिथि के निर्देश के क्रम में नगरपालिका एवं सभी नगर पंचायतों में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कोई भी जिला निर्वाचन कार्यालय या संबंधित निकायों में इसे देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें