फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज की 614 छात्रों को मिला स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहाना। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्थानिय कस्बा के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को स्मार्टफोन वितरित किया गया। 2022-23 सत्र में बीए और बीएससी में प्रवेश लेने वाले 614 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता पूनम सरोज और प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं सर्जन डॉ उमेश सरोज रहे। इस अवसर पर पूनम सरोज ने कहा कि आधुनिक युग में कंप्यूटर, स्मार्टफोन, टैबलेट आदि सुविधा अब शिक्षा के लिए आवश्यक आवश्यकता बन चुकी है। कहा कि तकनीकी युग में सभी छात्रों को बराबर का अवसर प्रदान करने को उद्देश्य से भाजपा सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजना चलाई गई है। जिसके अंतर्गत किसी भी कारण से स्मार्टफोन , टैबलेट और लैपटॉप खरीद पाने में अक्षम छात्रों को भी सरकार द्वारा सुविधा प्रदान की जा रही है ताकि वह अपनी शिक्षा को आधुनिक तरीके से ग्रहण कर सके।
प्राचार्य डॉक्टर हूर तलत ने कहा कि 2022-23 में बीए बीएससी में पढ़ने वाले 614 छात्रों को स्मार्टफोन की सुविधा शासन द्वारा प्रदान की गई है। सभी छात्रों को आज स्मार्टफोन वितरीत किया गया है। इस अवसर पर डॉक्टर राकेश कुमार, डॉ जगदेव, मीता सरल, आदि सहित कॉलेज के प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें