फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मिशन पहचान परीक्षा में शामिल हुए 56 हजार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए मिशन पहचान के प्रथम चरण की विशेष ऑनलाइन परीक्षा शनिवार को पूर्वाह्न नौ बजे से शुरू हुई। परीक्षा में लगभग 56 हजार बच्चे शामिल हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित ब्लाकस्तरीय टीम ने आनलाइन मानीटरिंग किया।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। लॉकडाउन के चलते ऑनलाइन पठन पाठन चल रहा है। विद्यालयों में अध्ययनरत 1.34 लाख बच्चों के अधिगम स्तर का मूल्यांकन करने के लिए शनिवार को सत्र के प्रथम चरण की ऑनलाइन मिशन पहचान परीक्षा सुबह नौ बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक हुई। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया। प्रश्न पत्र एक घंटे पूर्व व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराया गया। इसमें बच्चों ने दिए गए उत्तर चार्ट का फोटो खींचकर आनलाइन भेजा। विभाग की तरफ से आनलाइन मानीटरिंग के लिए ब्लाकवार दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी सहित ब्लाक स्तरीय टीम की तैनाती की गई थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन मिशन पहचान परीक्षा में लगभग 56 हजार बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें