फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते टेंपो से गिरकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज । थाना क्षेत्र के धवरियासाथ गांव के पास शुक्रवार की देर शाम को चलते हुए टेंपो से गिरकर 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक धवरियासाथ के बाबा गंगादास इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मी था।
विज्ञापन

धवरियासाथ गांव निवासी वशिष्ठ सिंह शुक्रवार को किसी काम से क्षेत्र के सरवां बाजार गया था। वहां से शाम को लगभग साढ़े बजे टेंपो से वापस अपने घर लौट रहा था। टेंपो जब धवरियासाथ गांव के पश्चिम तरफ पेट्रोलपंप के पास पहुंचा तो चलते टेंपो से असंतुलित होकर विशिष्ठ सड़क पर गिर गया और उसी टेंपो का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इस घटना में वशिष्ठ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। किसी ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस केे दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा तैयारकर पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें