फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 548 मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दीवानी कचहरी में जिला जज जितेंद्र कुुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पेट्टी क्रिमिनल केस के निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न न्यायालयों में कुल 1361 मामले लोक अदालत में लगाए गए। जिसमें 548 मुकदमों का निस्तारण करते हुए दो लाख 48 हजार 200 रुपये अर्थदंड जमा कराया गया।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने बताया कि पेट्टी क्रिमिनल केस के निस्तारण के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया था। जिसमें 1361 मामले विभिन्न न्यायालयों में निस्तारण के लिए लगाए गए थे। इसमें कुल 548 मामलों का निस्तारण करते हुए दो लाख 48 हजार 200 रूपया जमा कराया गया। उन्होंने बताया कि सीजेएम विनोद शर्मा ने 382 मामलों का निस्तारण करते हुए दो लाख 16 हजार 300 रुपये अर्थदंड जमा कराया। न्यायिक मजिस्ट्रेट बलवंत भारती ने 105 मामलों का निस्तारण करते हुए 27 हजार 500 रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जूनियर डिवीजन सदर न्यायाधीश पंकज ने 51 मामलों का निस्तारण करते हुए 22 सौ रुपये अर्थदंड जमा कराया। सिविल जज जूनियर डिविजन मोहम्मदाबाद गोहाना वकील ने 10 मामलों का निस्तारण करते हुए 22 सौ रुपये अर्थदंड जमा कराया। लोक अदालत सकुशल संपन्न होने पर प्राधिकरण के सचिव सत्यवीर सिंह ने सहयोग के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें