फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 810 में से 519 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के मार्गदर्शन में नगर के बड़ागांव स्थित मंगलम बहुउद्देशीय भवन में दो दिवसीय संभव जनसुनवाई एवं जन कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

आकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए सभी स्टाॅलों पर जाकर किए गए कार्य की समीक्षा कर लोगों की समस्याओं का अवलोकन किया और उन्हें त्वरित रूप से निस्तारित करने का आदेश दिया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने स्वयं फरियादियों की शिकायतें सुनी। दो दिनों में 810 के सापेक्ष 519 मामलों का निस्तारण किया गया।
नगर विकास और ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में तकनीक आधारित व्यवस्था संभव के तहत अपने विभाग की शिकायतों की जन सुनवाई स्वयं कर उनका तुरंत निस्तारण कराया।
विज्ञापन

कार्यों को भी निश्चित समय में करने का आदेश दिया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बिजली निगम की 29 और नगर विकास विभाग की 21 सहित 50 शिकायतों की लगभग तीन घंटे तक स्वतः सुनवाई की। जिनमें से सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। 50 शिकायतकर्ताओं में से 30 शिकायतकर्ता ऑनलाइन जुड़े रहे। बाकी की सुनवाई प्रत्यक्ष रूप से हुई। 11 अप्रैल 2025 को आई हुई 381 शिकायतों में से 266 शिकायतों यानि 70 प्रतिशत का निस्तारण हुआ। वहीं 12 अप्रैल 2025 को आई हुई 429 शिकायतों में से 253 शिकायतों यानि 60 प्रतिशत का त्वरित निस्तारण हुआ। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी, अपर जिला अधिकारी मऊ, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य विभागों एवं निकायों से जुड़े उच्च अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें