फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अतिक्रमण बना एंबुलेंस की राह में बाधा, एक किमी खाट पर ले गए...नहीं बच पाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम (मऊ)। परदहा ब्लाॅक के ओंहाइच गांव स्थित लाला के पुरवा में शनिवार को बीमार बुजुर्ग के घर पर एंबुलेंस के पहुंचने में संकरा रास्ता बाधा बना गया। काफी प्रयास के बाद जब सफलता नहीं मिली, तब परिजन बुजुर्ग को खाट पर लिटाकर करीब एक किमी दूर खड़ी एंबुलेंस के पास ले गए। इससे मरीज को अस्पताल पहुंचने में एक घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। इलाज में देरी के कारण बुजुर्ग की माैत हो गई।
विज्ञापन

लाला का पुरवा निवासी गुलाबचंद्र श्रीवास्तव (62) की शनिवार की सुबह करीब पांच बजे तबीयत खराब हो गई। बड़े बेटे दीपक श्रीवास्तव ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। करीब 20 मिनट बाद एंबुलेंस गांव पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार, गुलाबचंद्र के घर को जाने वाले रास्ता अतिक्रमण के कारण संकरा और खराब है। इस कारण एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच पाई। काफी प्रयास के बाद सफलता न मिलने पर चालक एंबुलेंस लेकर गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। इलाज में देरी होने से गुलाबचंद्र की तबीयत लगातार खराब होती जा रही थी। परिजन गुलाबचंद्र को खटिया पर लिटाकर करीब एक किमी दूर खड़ी एंबुलेंस के पास पहुंचे। बताते हैं कि यहां से करीब 25 मिनट में एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने गुलाबचंद्र को मृत घोषित कर दिया। बेटे दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि समय पर एंबुलेंस पहुंच गई थी, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण अतिक्रमण से रास्ता संकरा हो गया। यदि घर तक एंबुलेंस पहुंच जाती तो पिता को बचाया जा सकता था।
जब कट जाती है फसल, तब गांव में बजती है शहनाई
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाॅक के ओंहाइच गांव स्थित लाला के पुरवा में करीब दस मकानों का मोहल्ला है। मोहल्ले में जाने के लिए रास्ता संकरा है। मात्र पांच फीट रास्ते से होकर लोग आते-जाते हैं। लोग परिवार में शादी-विवाह गर्मियों के दिनों में करते हैं, जब खेत खाली होते हैं। ओंहाइच की प्रधान राजेश्वरी देवी ने बताया कि रास्ते का निमार्ण कराया गया था। कुछ लोगों के अतिक्रमण से रास्ता संकरा हो गया है, जल्द पैमाइश कराकर निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें