फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थलों पर हों पर्याप्त सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने को लेकर एसडीएम अतुल वत्स ने शनिवार को स्थानीय विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व बीएलओ की बैठक किया। इस दौरान बूथों पर आवश्यक सुविधाओ को लेकर दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा के सभी मतदान स्थल पर पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्र में सभी मतदान स्थल पर बिजली, पानी, पंखे व सुरक्षा को लेकर चारदीवारी व दिव्यांगों के वोट देने की व्यवस्था को हर हाल में ठीक करा दे। कहा कि सभी बूथों पर सफाई व्यवस्था सुचारु करवाई जाए। प्रत्येक गांव में मतदान स्थल के आस पास कोई भी राजनीतिक पार्टी का बैनर या सरकारी योजनाओं के होर्डिंग्स नहीं लगे होने चाहिए। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। साथ ही सभी मतदान स्थलों पर छाया व अन्य भौतिक सुविधाओं की स्थिति का सत्यापन करने को कहा गया। श्री वत्स ने कहा कि क्रिटिकल बूथों पर विशेष ध्यान देना है। कहा कि पोलिंग बूथ के 200 मीटर के अंदर अगर किसी पार्टी का कार्यालय है तो उसकी सूचना तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें