फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मस्ती में डूबे रहे स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों में होली उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

नगर स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल में होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले मिले और एक दूसरे को बधाई दी। प्रबंधक विजय बहादुर पाल ने कहा कि होली का पर्व हमें भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। इस अवसर पर विद्यालय की उप्रधानाचार्या सविजा पीटर, विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर कंचन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

पिपरीडीह : परदहा ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को होली मनाई गई। बच्चों ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। परिसर में प्रबंधक अरविंद यादव की देख रेख में होली का कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने बच्चों को होली के इतिहास के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका रोशन यादव, प्रद्युमन यादव, मनिराम यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें