फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों को शासन से मिला स्मार्टफोन

विज्ञापन
विज्ञापन
आय, जाति, निवास,खतौनी सहित विभिन्न मामलों में अब लेखपालों की बहानेेबाजी नहीं चलेगी। शासन की तरफ से लेखपालों को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई। तहसीलदार सदर मिथिलेेश त्रिपाठी ने मंगलवार को सदर तहसील के 125 लेखपालों को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में स्मार्ट फोन वितरित किया।
विज्ञापन

आय, जाति, निवास,खतौनी सहित विभिन्न मामलों में लेखपाल कंप्यूटर, इंटरनेट आदि न होने का बहाना मारकर हाथ खड़ा कर ले रहे थे।
लेखपालों की काफी दिनों से स्मार्टफोन देने की मांग लंबे समय से चल रही थी। लोकसभा चुनाव की नजदीकी कहा जाए या फिर सरकार की लेखपालों को हाइटेक करने की व्यवस्था। ऑनलाइन होती प्रक्रिया और रिपोर्ट लगाए जाने के लिए शासन की तरफ से लेखपालों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया। सदर तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी ने 125 लेखपालों में स्मार्ट फोन वितरित किया। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के साथ ही समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली, सामाजिक सहायता कार्यक्रम और वरासत आदि में लेखपालों की ओर से ऑनलाइन रिपोर्ट लगाए जाने की व्यवस्था दी गई है।
सदर तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि लेखपालों को अपना मोबाइल नंबर बताना होगा। लेखपालों के मोबाइल नंबर को एनआईसी पर अपलोड किया जाएगा। जनता की समस्याओं का समाधान समय से करना होगा। अब आनलाइन रिपोर्ट लगाने में बहानेबाजी नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें