कोपागंज । कस्बे के चमनरोड स्थित कब्रिस्तान को लेकर शिया और सुन्नी के बीच उपजे विवाद को हल कराने के लिए शनिवार को एसडीएम डा. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में कोपागंज थाने के प्रांगण में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीआरओ हंसराज यादव के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान वार्ता करने के लिए दोनों वर्गो से 12 ,12 लोगो को बुलाया गया । लेकिन देखते ही देखते बाद में दोनों पक्षों से सैकड़ों लोगों की भीड़ थाने में पहुंच गये । थाना परिसर में बढती भीड़ को देख अधिकारियों ने सभी को बाहर खदेड़वाया। दो घंटे की गहन बैठक के बाद सर्वसम्मति से कब्रिस्तान के बंटवारे का हल निकाला जा सका। रविवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में कब्रिस्तान के बंटवारे की निशानदेही की जाएगी।
बताते चले की क्षेत्र चमनरोड स्थित कब्रिस्तान को लेकर एक ही समुदाय के शिया सुन्नी द्वारा लाश दफ़न करने को लेकर कई बार आमने सामने आ गए थे। जिसमे जनपद स्तरीय अधिकारियों को बार बार आना पड़ता है । ये सभी विवादों को देख 26 फ़रवरी की शाम कोपागंज थाने के प्रांगण में सीआरओहंसराज यादव और एसडीएम सदर डॉ. अंकुर लाठर ने दोनों पक्षो को सामने बैठाकर मामले का निस्तारण करने का प्रयास किया । लेकिन कब्रिस्तान के संदर्भ में कोई निर्णय नहीं हो सका, तथा इसके निस्तारण के लिए शनिवार के लिए टाल दिया गया था । शनिवार को दोनों पक्षों के सैकड़ो लोग थाने पर पहुंच गए। अधिकारियो ने शेष पहुंचे अधिक लोगो को थाने से खदेड़ कर बाहर कराते हुए दोनों पक्षों से 12 ,12 लोगो का पैनल बनाकर आपस में बात करने का मौका दिया। दो घंटे के गहन बैठक के बाद सर्वसम्मति से कब्रिस्तान के बटवारे की निशानदेही करने का फैसला हुआ । सीआरओ हंसराज यादव ने बताया की मसले के हल के लिए दोनों पक्षों से लिखित समझौता कराया गया है। रविवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में कब्रिस्तान का बंटवारा करने के लिए निशानदेही की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार मिथिलेश तिवारी, ,क्षेत्राधिकारी सदर अलोक जायसवाल ,क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल ,कोतवाल विनोद पाल सोनकर, लेखपाल कमलेश भारती राम कीर्ति सिंह आदि मौजूद रहे।