फतेहपुर मंडाव। बीते वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा में आठवीं स्थान तथा जनपद में पहला स्थान पाने वाली हाईस्कूल की छात्रा गरिमा यादव के नाम पर पास हुई सड़क का निर्माण पूरा हो गया। सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।
फतहपुर मंडाव ब्लाक के जगनपुर गांव निवासी गरिमा यादव हाई स्कूल वर्ष 2018 की परीक्षा में प्रदेश में आठवा स्थान प्राप्त की थी। इस पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गरिमा यादव के नाम पर मुख्य मार्ग से उसके घर तक सड़क का निर्माण कराने की घोषणा किया था। जिसको लेकर मेन सड़क से गरिमा यादव के घर तक बना 210 मीटर तक बनी सड़क पिच शनिवार को पूर्ण होने पर ग्रामीणों में खुशी छाई रही । 210 मीटर तक बनी सड़क एपीजे अब्दुल कलाम पथ के नाम से जाने वाला मार्ग पूर्ण होने पर गरिमा यादव के भाई अजित यादव का कहना है कि सड़क निर्माण पूर्ण होने से यह गांव सहित पूरे जनपद में यह सराहनीय कार्य है जो पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पथ के नाम से जाना जाएगा । इस दौरान गांव के मनोज पांडेय,कामता प्रसाद पांडेय,पत्तिराम यादव, श्रीराम यादव, नान्हू यादव, प्रमोद पांडेय,राजकुमार गुप्ता पूर्व प्रधान, रामधनी यादव आदि ने मिठाई बाँटकर खुशी मनाया ।