पुलवामा की घटना के बाद के बाद भारतीय सेना द्वारा उठाए गए कदम से सीमा पर उपजे तनाव को देखते हुए देश में अलर्ट घोषित किया गया। इसक्रम में दूसरे दिन बुधवार को पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना नजर आया। बुधवार की शाम को पुलिस कर्मी अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करते नजर आए। इस दौरान पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर पहुंचकर चेकिंग किया।
पुलवामा घटना के बाद गमगीन जिलेवासियों के चेहरे पर मंगलवार को उस समय खुशी दिखी, जब देश की वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर हमला किया। देर शाम सीमा पर गोलाबारी हो से पूरे देश में अलर्ट किया गया। बुधवार को दूसरे दिन भी पुलिस कर्मी एलर्ट रहें। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव मय पुलिस बल के शाम को जिला मुख्यालय पर चेकिंग अभियान चलाए। इस दौरान संदिग्धों के वाहनों की चेकिंग करने के साथ पुलिस टीम रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन के साथ होटलों और ढाबों पर पहुंची। हालांकि चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढा। लेकिन अचानक पुलिस की चहलकदमी से लोगों में उम्मीद जगी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि उन्होंने जिलेभर के पुलिस कर्मचरियों को एलर्ट होकर पैनी नजर रखने का आदेश दिया गया है, इस दौरान उन थानों को ज्यादा अलर्ट किया गया है, जो बार्डर के है, जहां से वाहनों का ज्यादा आवागमन होता है। समाचार लिखे जाने तक चेकिंग चल रही थी।