फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने को लेकर राजस्व टीम ने पैमाइश किया

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के शहीद चौराहा से मुख्य बाजार तक आए दिन लग रहे जाम से निजात को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर हो गया है। कुछ दिनों पूर्व ही मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के एसडीएम पद पर नियुक्त आईएएस अधिकारी अतुल वत्स के समक्ष कस्बे में जाम की समस्या का मामला उठाया गया था, जहां एसडीएम ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को तहसील के कई लेखपालो और नगर पंचायत के कर्मियों की टीम ने शहीद चौराहा से बाजार के विजय स्तंभ तक पैमाइश किया और अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी दुकानदारों का नाम नोट किया। माना जा रहा है कि सभी को अतिक्रमण हटाने को लेकर जल्द ही नोटिस भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना में नवागत एसडीएम के आने के बाद जब लोगों द्वारा समस्या से अवगत कराया गया तो एसडीएम वत्स ने गंभीरता दिखाया है। सबसे विकट समस्या शहीद चौराहा से लेकर कस्बा में जाने सड़क पर होती है। इसको लेकर एसडीएम ने 10 दिन पूर्व सभी दलों के नेताओं के साथ ही पुलिस प्रशासन, पीडब्लूडी, रेलवे, ट्रैफिक पुलिस और समाज सेवी संगठनों की बैठक कर जाम समस्या से निदान के लिए सहयोग और सुझाव मांगा था। सभी ने एक स्वर से प्रशासन को हर संभव मदद व सहयोग करने का वादा किया। इसी क्रम में शनिवार को कस्बा के लेखपाल बाबू राम मौर्य की देखरेख में राजस्व टीम और नगर पंचायत के जेई व कर्मचारियों ने कस्बा की मुख्य सड़क के दोनों तरफ पैमाइश कर चिन्हांकन किया। इस बारे में पूछे जाने पर एसडीएम अतुल वत्स ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, गुमटी व्यवसायियों आदि को अतिक्रमण स्वयं ही हटा लेने की नोटिस भेजी जाएगी। ऐसा न करने पर कानूनी व विधिक कार्यवाई किया जाएगा। प्रशासन की कार्यवाई से पटरी दुकानदारो और अतिक्रमण की जद में चिन्हित लोगो मे हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें