फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक निलंबित, दो विद्यालयों के 10 शिक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान में गुणवत्तापरक शिक्षा का अभाव दिखाई दे रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने गुरुवार को जब कोपागंज तथा रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो इसकी पोल खुली। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। बीएसए ने तरवाडीह के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार को निलंबित करने के साथ ही तरवाडीह के दो शिक्षकों का स्थाई वेतन वृद्धि पर रोकने का आदेश दिया। साथ ही प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय अल्लीपुर के 10 शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने रतनपुरा तथा कोपागंज ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्वाह्न 9.10 पर पर पठन पाठन शुरू नहीं हो पाया था। शिक्षक गपशप करते पाए गए। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के समस्त 10 शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया।
उधर, रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के तरवाडीह प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिली। बच्चे प्रश्नों का संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहे थे। शिक्षकों द्वारा बच्चों की कापियों की जांच में खानापूर्ति पाई गई। अधिकांश बच्चे किताब नहीं पढ़ पा रहे थे। बीएसए ने प्रधानाध्यापक रमेश कुमार यादव को निलंबित कर दिया। साथ ही दो शिक्षक विपिन कुमार, गणेश कुमार का एक-एक स्थाई वेतन वृद्धि रोकने का आदेश दिया। बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना था कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें