फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने वाले अब जाएंगे जेल: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। बीडीओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ मधुबन एसडीएम निरंकार सिंह ने शनिवार की भोर में नगर पंचायत के वार्डों में मॉर्निंग फॉलोअप किया। इस दौरान एसडीएम ने खुले में शौच करने जा रहे कई लोगों को फटकार लगाते हुए खुले में शौच से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और दुबारा खुले में शौच करने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एसडीएम निंरकार सिंह, बीडीओ सुवेदिता सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया नगर पंचायत के वार्ड 11, 15 और वार्ड 9 में मार्निंग फॉलोअप किया। मार्निंग फॉलोअप के दौरान टीम बेेेला गदायन पट्टी गांव पहुंची। जहां कई लोगों को खुले में शौच के लिए लोटा और बोतल लेकर जाते देखकर उन्हें रोका और फटकार लगाते हुए खुले में शौच न करने की बात कही। कहा कि कुछ दिन पूर्व ही आप लोगों ने दीपावली पर अपने घरों की सफाई की, लेकिन खुद खुले में शौच कर अपने गांव में वातावरण को प्रदूषित कर रहे हैं। इस दौरान एसडीएम ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि गांव में ग्राम समिति का गठन किया जाए, जो कि रोजाना मार्निग फॉलोअप कर खुले में शौच वाले ग्रामीणों पर कार्रवाई करे। समिति पहले दिन खुले में शौच करने वालों से पांच रुपये और दूसरी बार 50 रुपये का जुर्माना वसूल करे। फिर भी खुले में शौच न करने की प्रवृत्ति छोड़ने वाले ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्रवाई करें। मार्निंग फॉलोअप में इस्लाम अहमद, राजकुमार, राहुल दीक्षित, पप्पू मिश्र, वलवंत चौधरी, रमेश यादव, ओमप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें