आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की ओर से 17 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष पूनम यादव के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर दिवसीय सांकेतिक धरना- प्रदर्शन किया जाएगा।
डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये और सहायिकाओं का मानदेय नौ हजार करने, पोषाहार में गुणवत्ता सुधार कर कार्यकर्ता एवं मातृ समिति के खाते में पोषाहार का पैसा भेजे जाने की मांग की। उन्होंने हर साल वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर शासन को 30 सितंबर तक का समय दिया है। जिलाध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। कहा गया कि 30 सितंबर तक मांगेे पूूूरी नहीं होने पर एक अक्तूबर से दो दिवसीय धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सरकार को 30 अक्तूबर तक मांग पूरी नहीं होने पर एक नवंबर को लखनऊ में प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।