मोहर्रम त्योहार के मद्देनजर पुलिस की ओर से सोमवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च नगर के कोतवाली, दक्षिण टोला, सरायलखंसी थाना क्षेत्र से होता हुआ चिरैयाकोट और मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में किया गया। सीओ सिटी राजकुमार के नेतृत्व में आरएएफ, पीएसी के जवानों तथा यूपी पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च की शुरुआत गाजीपुरा तिराहे से हुई।
मार्च आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज, बाल निकेतन, सदर कोतवानी रौजा, सदर चौक, घास बाजार, औरंगाबाद होते हुए मिर्जाहादीपुरा चौक तक गया। वहां से बाई पास होते हुए सरायलखंसी, बढ़ुआगोदाम वनदेवी, सरसेना होते हुए मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचा। वहां पर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए फ्लैग मार्च वलीदपुर तक गया। वलीदपुर संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में लगभग पांच बजे पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस एवं आरएएफ के जवानों द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना वलीदपुर और नगर के मुख्य बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपील की गई। कोतवाली के मुख्य गेट से फ्लैग मार्च का शुभारंभ होकर शहीद चौराहा विजय स्तंभ चौक नगर पंचायत कार्यालय आशिक हुसैन रोड कैलेंडर तिराहा अतरारी चुंगी तक पहुंचा। सरकारी वाहनों से वलीदपुर पहुंच कर पैदल स्थानीय मुख्य बाजार रामलीला मैदान काजी टोला मोहल्ला भीरा खिरिया मोड़ राम नगर मोड़ आदि सार्वजनिक स्थानों से होते हुए पुन: कोतवाली में आकर समाप्त हुआ।