फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की खराब प्रगति पर भड़के आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ की अध्यक्षता में जनपद के सभी विभागाध्यक्षों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान मंडलायुक्त जगतराज ने सबसे पहले शौचालय की समीक्षा की। जिसमें विकास खंड बड़रांव, दोहरीघाट, रानीपुर, फतेहपुर मंडाव की प्रगति सबसे खराब रही। चारों विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी एवं सहायक पंचायत अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि यदि दो अक्तूबर 2018 तक लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो निलंबन के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

जनपद में धनराशि के अभाव में शौचालय की प्रगति न बिगडे़ क्योंकि जनपद को धनराशि पर्याप्त उपलब्ध है। आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन ग्राम पंचायतों की स्थिति खराब है उन ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त कर कार्य कराएं। जिससे कि शौचालय का लक्ष्य पूरा हो सके। शौचालय के प्रति लोगों को जागरूक करें। खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताएं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों को पहली किश्त दे दी गई है उनको दूसरी व तीसरी किश्त जल्द से जल्द देकर अपूर्ण आवास को पूर्ण कराने के निर्देश दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिदिन सभी योजनाओं की समीक्षा की जा रही है। जनपद के सभी अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया। आयुक्त द्वारा सभी नगर पंचायतों को भी ओडीएफ करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु द्वारा जिन ग्राम पंचायतों की खराब प्रगति होगी उस ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, पेंशन, मनरेगा, शिक्षा, चिकित्सा, उज्जवला, जन धन योजना सहित प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी सतीष सिंह, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, उप कृषि निदेशक, उपजिलाधिकारी मधुबन निरंकार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अनुप कुमार, उप जिलाधिकारी घोसी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें