फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 सितंबर को जूलुस निकालकर किसान सभा डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन तहसील क्षेत्र के पांती रोड स्थित बीपीएस पब्लिक इंटर कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा की बैठक किसान नेता नारायण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 1 सिंतबर को जिले के सोनीधापा कॉलेज प्रागंण में आयोजित होने विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता नरायण सिंह ने कहा कि किसान महिलाएं, पुरूषों, खेत मजदूरों, दश्तकारों को संविधान प्रदत्त अधिकारों के तहत 10 हजार रुपए मासिक की पेंशन और किसानों के हित मे स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू किए जाने की मांग को लेकर एक सितंबर को किसान सभा द्वारा जिले के सोनीधापा मैदान से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में पंचदेव मौर्य, अमरचंद शर्मा, डा. बसर उस्मानी आदि वक्ताओं ने किसानो के बुनियादी समस्याओं के समाधान हेतु किसान सभा को मजबूत करने तथा जनसभा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में किसानों से भाग लेने की अपील की गई। बैठक में चंद्रिका यादव, खरभान, इकराम अहमद, राजेश मल्ल आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें