फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल जी को दी गई भावभीनीं श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई । इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथी ही अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया । शोक सभा में अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व तथा राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। अंत में अधिवक्ताओ ने दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर अधिवक्तागण पूरे दिन शोक में न्यायिक कार्य से विरत रहे। अध्यक्षता बार अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल तथा संचालन महामंत्री संजय कुमार त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, मनोज कुमार पांडेय, दरोगा सिंह, पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव, गनी अहमद नोमानी, बृजभान पाल, नरेंद्र कुमार राय, विजय नारायण राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह राज, प्रमोद साहनी ,अजय सिंह, लक्ष्मीकांत यादव ,मान सिंह यादव, जयनाथ यादव, राजेंद्र राय , हरिनंद चौहान, जितेंद्र सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, सत्येंद्र बहादुर सिंह, चंद्रशेखर राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र के काजीपुर गॉव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामधारी राय सेवा संस्थान की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने स्व. वाजपेयी की स्मृतियों का संस्मरण करते हुए अपने अनुभव साझा किए। अधिवक्ता रामपलट राय ने कहा कि वाजपेयी जी एक अच्छे वक्ता के अतिरिरिक्त कुशल नेतृत्वकर्ता, लेखक, कवि, राजनेता और बहुत ही सरल व सुलभ इंसान थे। इस मौके पर मनोज तिवारी, साहित्यकार रमेश राय और कार्यक्रम के आयोजक प्रभात कुमार सुधाकर, महेंद्र राय ,मॉर्कण्डेय राय, अशोक राय, विजय, ओमप्रकाश राय, रामप्यारे, ग्राम प्रधान सुरजीत राय आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें