फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने शहीदों को अर्पित किया श्रद्धासुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया बलिदान दिवस के मौके पर रविवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर आजादी में अपने प्राणों की आहुति करने वाले शहीदों को नमन किया। राष्ट्रीय जन जागरण परिषद की तरफ से डीडी पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, उड़ीसा पब्लिक स्कूल सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे तथा सामाजिक संगठनों के लोग शहीद स्तंभ पर पहुंचे थे। इस अवसर पर सुरेश कुमार, अरुण गुप्ता, कृष्ण मोहन सिंह, पीएन सिंह, धर्म प्रताप, एके वर्मा, परशुराम राजभर, दिनेश तिवारी, गौरव कुमार पांडेय, प्रेम गोड़, रामाश्रय मौर्य, मोहन कुमार, शिवबचन राजभर, भगवान दास गुप्ता, नीरज प्रसाद, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें