सोनभद्र/ दुद्धी। यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की आगरा कोर्ट परिसर में गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। राबर्ट्सगंज स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन कक्ष में अध्यक्ष रमेश राम पाठक की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। वहीं दुद्धी बार, सिविल बार के अधिवक्ताओं ने गहरा रोष जताया और उत्तर प्रदेश के योगी सरकार को जमकर कोसा।
कहा कि प्रदेश में कानून राज खत्म होता दिखाई दे रहा है। गुंडे और माफिया प्रतिदिन किसी ना किसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। कोई भी दिन ऐसा नही जा रहा जिस दिन प्रदेश में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं की सुर्खिया ना हो। सरकार अपराध को लेकर संवेदनशील नही दिख रही।उन्होंने कहा कि अविलंब हत्यारे को कठोर से कठोर सजा दी जानी चाहिए जिसने बार काउंसिल अध्यक्ष की निर्मम हत्या की।इसके बाद दोनों बार के अधिवक्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त कर दो मिनट का मौन रख ईश्वर से मृत आत्मा की शांति कामना की। महामंत्री विनोद शुक्ला, महेंद्र प्रसाद शुक्ला, मनीष कुमार चतुर्वेदी, पंकज श्रीवास्तव, विमलेश पाठक, पंकज सिंह, राजीव कुुमार सिंह, वृजेशधर दूबे आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की। वही दुद्धी में दोनों बार के अधिवक्ता शोक दिवस रूप में न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मौके पर रामलोचन तिवारी , दिनेश अग्रहरी , राजन श्रीवास्तव , प्रेमचंद्र यादव ,प्रभु सिंह कुशवाहा, जितेंद्र श्रीवास्तव ,रामपाल जौहरी ,अरुणोदय जौहरी , शन्नो बानो ,मनोज तिवारी , वीरेंद्र चौरसिया के साथ काफी संख्या में अधिवक्ता बंधु मौजूद रहे।