फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज से गांवों में गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लो वोल्टेज से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। गर्मी व उमस से लोग परेशान हो जा रहे। तीनों फेस में समान वोल्टेज न होने से नलकूपों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इससे कृषि कार्य भी प्रभावित रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बढुआगोदाम से क्षेत्र के महलीपुर, उस्मानपुर, भार,पिपरीडीह, सुवरावोझ, रैकवारेडीह, ओन्हाइच, बबुआपुर, गजेंद्रपुर, वनदेवी, पहाड़पुर, खरगजेपुर, फुलवरिया, ताजपुर, पतिला सहित विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। विद्युत उपकेंद्र में तकनकी खामी के चलते काफी समय से लो वोल्टेज रहने के कारण लोगों की मुश्किलें बढती जा रही है। ऐसे में नलकूप किसानों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। सिंचाई के अभाव धान की नर्सरी सूख रही है। भीषण गर्मी के मौसम में पंखा कूलर व अन्य विद्युत उपकरण शो पीस बन कर रहे गए है। इस सबंध में क्षेत्र के संजय सिंह, हीरा राम, गिरीश बर्नवाल, अमित सिंह, गुड्डू सिंह, रामजीत मौर्य का कहना है कि लो बोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें