फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला पंचायत का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी उज्जवला योजना के प्रचार-प्रसार के लिए उज्जवला पंचायत शुक्रवार को 55 गांवों में आयोजित की गई। उज्जवला पंचायत में सुबह से शाम तक कार्यक्रम में सैकड़ों पात्र लाभार्थियों को गैस सिलिंडर व चूल्हा नि:शुल्क वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिले में उज्जवला योजना को विस्तार देने के उद्येश्य से शुक्रवार को जिले के मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी और सदर तहसील के 55 जगहों पर उज्जवला पंचायत आयोजित हुआ। नगर में अभय इंडेन गैस एजेंसी पर आयोजित उज्जवला पंचायत योजना के तहत एजेंसी संचालक राजेंद्र प्रसाद और मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक ललित कुमार ने 137 पात्र महिलाओं को नि:शुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा दिया। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के नाथ गैस सर्विस की तरफ से एलपीजी पंचायत का आयोजन क्षेत्र के जमुई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि चकजाफ़री गांव की महिला ग्राम प्रधान सुनीता सरोज ने शारदा देवी को पहला प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मधुबन संवाददाता के अनुसार नंदौर चट्टी स्थित एक विद्यालय में शहीद पारस इंडेन गैस सर्विस की तरफ से इस कार्यक्रम आयोजित हुआ। क्षेत्र के प्रतिमा गैस एजेंसी द्वारा दरगाह स्थित इंटर कालेज में कैंप का आयोजन किया गया। जबकि सिसवा देवारा में स्थित बागेश्वरी गैस एजेंसी का भी आयोजन किया गया। तीनों कार्यक्रमों में 300 से ज्यादा लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा प्रमाणपत्र के साथ दिया गया। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार ब्लॉक के मुस्तफाबाद ग्राम पंचायत में रेखा भारत गैस ग्रामीण वितरक के तरफ से प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत सौ लाभार्थियों को गैस सिलिंडर और चूल्हा वितरित किया गया। घोसी संवाददाता के अनुसार गौरीडीह गांव में शुक्रवार को केंद्र सरकार के निर्देश पर आयोजित उज्जवला दिवस के मौके पर शिविर लगाकर 70 महिलाओं को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन, गैस सिलेंडर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम डा. राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे। जिले के 55 जगहों पर उज्जवला योजना के तहत हजारों पात्र लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस सिलिंडर और चूल्हा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें