फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मातंरण और लवजिहाद के प्रति जागरूक हो युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व हिंदु परिषद के तत्वाधन में बुधवार को मुधवन तहसील के पहाड़ीपुर गांव में धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदु समाज को संगठित कर बढ़ते लवजिहाद और धर्मांतरण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विहिप के प्रांत सहसंगठन मंत्री राजेश ने अपने संबोधन में कहा कि 800 सालों तक मुगलों की गुलामी के बाद 200 सालों तक अंग्रेजों के बाद से हिंदू संघर्ष करना भूल सा गए है। हिंदुओं और समाज के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विश्व हिंदू संगठन के निर्माण की आवश्यकता है। यह कार्य हिंदू विश्व परिषद की ओर से किया जाता रहा है। कार्यक्रम र्में हिंदूको अपने धर्म के प्रति जागरूक होने के साथ बढ़ रहे धर्मातरण और लवजिहाद के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील कुमार मिश्रा ने की। कार्यक्रम में राजेंद्र त्रिपाठी, रामकृष्ण भारदाज, भानुप्रकाश पांडेय, श्रीराम पांडेय, नमोनरायण त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें