फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजर्स समागम प्रतियोगिता में मऊ की छात्राएं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। क्षेत्र के कोटवा स्थित मां खंडवारी महिला महाविद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें गाजीपुर जिले में आयोजित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के तत्वावधान में विश्वविद्यालय स्तरीय रोवर्स, रेंजर्स समागम प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्रों को प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में मां खंडवारी महिला महाविद्यालय की रेंजर्स छात्रा वंदना यादव, ड़िपल मौर्य, रानी कुमारी, सुधा कुमारी, पिंकी यादव, संध्या यादव, ग्रुप लीडर वंदना पासवान ने प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। जबकि प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान और पोस्टर तथा निबंध प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर मऊ जिले के रोवर्स, रेंजर्स के जिला संयोजक डॉ. घनश्माम दुबे ने कहा कि मऊ जनपद की बेटियों ने विश्व विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। यही बालिकाएं आगे चलकर देश का नाम रोशन करेंगी। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ.अरविंद कुमार यादव ने छात्राओं की जीत पर बधाई दी। इस मौके पर रेंजर्स टीम के प्रभारी अमृता निगम, मनिराम यादव, रोशन यादव, नरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें