फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज सेनानी के शव यात्रा में शामिल हुआ हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हां। दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के गोंठा गांव निवासी आजाद हिंद फौज के सिपाही और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीनाथ राय का अंतिम संस्कार गुरुवार को दोहरीघाट कस्बा स्थित मुक्तिधाम पर हुआ। उपजिलाधिकारी घोसी, सीओ, तहसीलदार तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों ने गार्ड आफ आफ आनर दी।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के गोठा गांव निवासी और आजाद हिंद फौज के सिपाही श्रीनाथ राय का जन्म सन 1925 में हुआ था। वे 1942 में 17 वर्ष की अवस्था में सिंगापुर चले गए। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सेना आजाद हिंद फौज में सिपाही पद पर भर्ती हो गए। अंग्रेजों को नाकों चना चबवाया। देश आजाद होने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दर्जा मिला। ब्लाक दोहरीघाट के यह अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।बुधवार को सेनानी के निधन के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। गुरुवार को सेनानी की शव यात्रा गाजे बाजे के बीच निकली। शव यात्रा में शामिल होने के लिए लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। लोग नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। गोठा गांव से निकली शव यात्रा मुक्तिधाम पहुंची। एसडीएम घोसी, सीओ, थानाध्यक्ष दोहरीघाट नीरज पाठक ने गार्ड आफ आडर दिया।सेनानी के शव को उनके पुत्र विपिन राय ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर बावन बयालीस के चौधरी प्रजापति राय, पूर्व प्रधान विजेंद्र राय, रामजनम गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार राय, संतोष राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें