फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने कम वसूली पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार की दोपहर करकरेत्तर की मासिक बैठक प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्यविकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्यविकास अधिकारी ने कम वसूली पर नाराजगी जताई, साथ ही विभागों के प्रभारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कम वसूली करने वाले संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों की मासिक वसूली प्रतिशत और बढ़ाएं। जिससे की लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। अवैध खनन रोका जाए, यदि खनन होगा तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा बैठक में व्यापार कर की वसूली 11.40 प्रतिशत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की वसूली 95.80 प्रतिशत, परिवहन का 129.76 प्रतिशत, आबकारी 105.93 प्रतिशत, वन 41.38 प्रतिशत, खनन का 47.60 प्रतिशत, भू-राजस्व 99.57 प्रतिशत, विद्युत 99.84 प्रतिशत, बैंक देयक 105.07 प्रतिशत, चिकित्सा का 82.67 प्रतिशत, सड़क पुल 84 प्रतिशत, स्थानीय निकाय 101.65 प्रतिशत, लघु सिंचाई 96 प्रतिशत वसूली की गई। कम वसूली पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी प्रकट की। बैठक में संबंधित अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी प्रकट किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, मुहम्मदाबाद गोहना, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें