मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। सहायक नियंत्रक बाट माप आजमगढ़ मनोज कुमार और बलिया के गया प्रसाद ने शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में विभिन्न दुकानों पर छापेमारी किया ।
इस दौरान जांच में कमी पाए जाने पर कुल 20 दुकानों का चालान भी किया ।आजमगढ़ से मऊ जाते समय उक्त दोनों अधिकारियों ने मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे में पहुंचकर स्थित एक किराने की दुकान का निरीक्षण किया तो टेस्ट बाट माप सही नहीं पाया गया , साथ ही साथ वहां सील एक कंपनी की रिफाइन के डिब्बे पर मोहर सही नहीं पाए जाने पर उस कंपनी को नोटिस भी जारी किया । इसी क्रम में कस्बे के एक बैलेंस वर्क कार्यालय का भी निरीक्षण किया जहाँ सरकारी अभिलेख सही तरीके से नहीं पाए जाने पर इन के विरुद्ध सम्मन शुल्क जमा करने की नोटिस जारी किया । अंत में कस्बे में स्थित एक पेट्रोल पंप का भी निरीक्षण किया । जहां सब कुछ सही पाया गया छापेमारी की इस कार्यवाही से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा ।