फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना में प्रयुक्त् असलहा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के करौंदी नारायनपुर में पिछले महीने बैंक के फ्रेंचाइजी के कर्मचारी से हुई लूट में प्रयुक्त असलहे को पुलिस ने रिमांड पर आए आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया। असलहा बरामद होने पर पुलिस रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपियों का आर्म्स एक्ट में चालान की। इस मामले के एक आरोपी को पुलिस पूर्व में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर चुुुकी है।
विज्ञापन

थाने के करौंदी नारायण पुर स्थित पंजाब नैशनल बैंक के फ्रेंचाइजी के कर्मचारी से नौ अगस्त 2017 को बदमाशों ने असलहे से आतंकित डेढ़ लाख रूपए लूट लिया था। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले थे। पुलिस के अनुसार लूट कांड में शामिल एक बदमाश से सितंबर माह में मुहम्मदपुर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान स्वचालित असलहे व लूट के कुछ रूपए भी बरामद हुए थे। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने लूट में शामिल अपने दो साथियों का नाम उजागर किया था। पुलिस के दबाव के चलते फरार चल रहे सूर्यांश दूबे निवासी बांसगांव थाना तरवां (आजमगढ़) और अरविंद यादव निवासी यहिया चक थाना चिरैयाकोट जिला मऊ ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया था। दोनों बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट से रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कचिला नारायणपुर गांव के सीवान में धान के खेत में गाड़कर छिपाए गए दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें