फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खुरानी का शिकार अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। वाराणसी से इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा करने के दौरान जहर खुरानों ने एक युवा यात्री को अपना शिकार बना लिया। इस दौरान जहर खुरान उसके पास मौजूद दो बैग, बीस हजार रुपया नगद, एटीएम और दो मोबाइल लेकर फरार हो गए। जहर खुरानी का शिकार युवक प्रमोद पाल 23 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी रामलाल का पुत्र है। वह जीविकोपार्जन के लिए गुजरात रहता है। दीपावली पर्व पर युवक घर लौट रहा था। इस दौरान वाराणसी उतरा। वहां से मऊ आने के लिए इंटरसिटी पकड़ा। रास्ते में जहर खुरानी का शिकार हो गया। युवक अचेतावस्था में वनदेवी मार्ग पर कटरा गांव के पास मिला। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया। जेब में पड़े आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें