फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यस्थता केंद्र के प्रयास से दो परिवारो में लौटी खुशिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दीवानी कचहरी में चलाए जा रहे सुलह समझौता एवं मध्यस्थता केंद्र के सदस्यों के प्रयास से दो पक्षकारों के मध्य चल रहे चार पारिवारिक मामलों में सुलह हो गया। मध्यास्थों एवं अधिवक्ताओं के प्रयास से पक्षकारों ने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। पक्षकारों की समझदारी से दो परिवारों के बीच रिश्तों में आई खटास दूर हो गई। जिससे उनकी खुशिया दुबारा लौट आई।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय में चल रहा मुकदमा शाहिदा बानो बनाम जहीन में कोर्ट के पीठासीन अधिकारी ने पत्रावली को पक्षकारों के बीच सुलह समझौता के लिए मध्यस्थता केंद्र में भेजा। मध्यस्थता केंद्र में प्राधिकरण के सचिव शिवकुमार, मध्यस्थता केंद्र में सदस्य इश्तेयाक अहमद और चंद्रशेखर राय ने शाहिदा बानों और उसके पति जहीन को समझाया बुझाया। इसमें पक्षकारों के अधिवक्ता शमसुल हसन और मुकद्दस जरीफ ने भी उनका सहयोग किया। साथ ही पक्षकारों के परिवारीजन और रिश्तेदारों ने भी दोनों को समझाया बुझाया। जिसका नतीजा रहा कि पक्षकारों ने अपने सभी मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। पक्षकारों के सुलह कर लेने से उनके बीच चल रहे चार मुकदमे तो समाप्त हो ही जाएंगे। दो परिवारों के बीच रिश्ते में आ रही दरार भी भर गई। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें