फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवासराय। शिक्षा क्षेत्र बडरांव अंतर्गत ग्राम पंचायत नदवासराय में बाबा रामपत दास राजभर स्मारक ट्रस्ट के तत्वाधान में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड में अच्छे अंक लाने वाले राजभर समाज के होनहार छात्रों को सम्मानित किया। जनपद के नौ ब्लॉकों से राजभर समाज के प्रतिभावान 114 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि डॉ. लालू राम राजभर और विशिष्ट अतिथि सांसद हरिनारायन राजभर , रामजतन राजभर (एमएलसी) ने राजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके उपरान्त जनपद मऊ के नौ ब्लॉकों से इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान लाने वाले अजीत राजभर पुत्र राजेश राजभर और द्वितीय स्थान लाने वाले जयहिन्द राजभर पत्र रामसमुझ ,हाईस्कूल में प्रथम स्थान पाने वाली मनीषा राजभर पुत्री नरेन्द्र राजभर व द्वितीय स्थान पाने वाली रंजना राजभर पुत्री रामबली राजभर को साइकिल व पंखा प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में 110 अन्य छात्र-छात्राओं को अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर ने छात्र- छात्राओं को संबोमित करते हुए कहा कि शिक्षा विकास की जननी है। शिक्षा से ही समाज का विकास होता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र राजभर ने किया। अध्यक्षता मंगलदेव राजभर ने किया। इस अवसर पर जिला व़िद्यालय निरीक्षक अंबेडकर नगर , विनोद राजभर, डॉ. अजय राजभर, उपेंद्र राजभर, त्रिलोकी राजभर, रामप्यारे राजभर, तपेश्वर राजभर, संजय राजभर, जनई, नन्हकू, सुभाष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें