फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

506 ग्राम प्रधानों को 26 और 27 मई को कराया जाएगा शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचित ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। शासन के निर्देश पर शासन ने इस आशय का निर्देश निर्गत कर दिया है। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से 22 मई को जारी पत्र में कहा गया है कि 25 और 26 मई को वर्चुअल बैठकों के माध्यम से नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाए। यह वर्चुअल बैठक ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन ,अन्य सार्वजनिक स्थानों पर होगी। इसमें निर्वाचित ग्राम प्रधान और सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। जिन प्रधानों के पास लैपटॉप आदि की सुविधा नहीं होगी, उन्हें लैपटाप सुलभ कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन

जनपद में ग्राम पंचायतों की संख्या 671 है, इनमें से 3 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान निर्वाचन के बाद दिवंगत हो चुके हैं। इसलिए अब निर्वाचित ग्राम प्रधानों की संख्या 668 रह गई है। इसी प्रकार जनपद के 9 ब्लाकों के कुल ग्राम पंचायतों में 8409 ग्राम पंचायत सदस्य पद हैं। लेकिन इनमें से 2303 ग्राम पंचायतों के सदस्यों के पद रिक्त हैं। शासन के निर्देश पर 668 ग्राम प्रधान निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों को 25 मई और 26 मई को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।पर मुख्य सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि क्योंकि कोरोना संकट चल रहा है, इसलिए ब्लॉक मुख्यालयों पर सभागारों में एक साथ ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्य को शपथ दिलाई जाना उचित नहीं होगा। इसलिए शासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि ग्राम प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को उनके पद की शपथ वर्चुअल माध्यम से दिलाई जाए।पत्र में कहा गया है कि 25 और 26 मई को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों को ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी।
शपथ ग्रहण कराने के लिए जिलाधिकारी की ओर से तहसीलदार ,खंड विकास अधिकारी और नायब तहसीलदार को अधिकृत किया गया है। शपथ ग्रहण करने के बाद 27 तारीख को सभी गठित ग्राम पंचायतों की पहली बैठक होगी और उसकी सूचना शाम तक शासन को देनी होगी। बता दें कि जनपद में समुचित संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन न हो पाने के चलते 162 ग्राम पंचायत के प्रधान शपथ ग्रहण नहीं कर पाएंगे। जबकि कोरम पूरा करने वाले 506 ग्राम पंचायतों को शपथ दिलाई जाएगी। इस बाबत जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि कोरम पूरा करने वाली 506 ग्राम पंचायत के प्रधानों और ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। बाद में 162 ग्राम पंचायतों में अपेक्षित संख्या में ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन हो जाने के बाद शासन की ओर सेप्रधानों और पंचायत सदस्यों के लिए शपथ ग्रहाण की तिथि नियत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें