फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 48 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पाॅलिटेक्निक की सेमेस्टर परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के राजकीय और मान्यता प्राप्त पाॅलिटेक्निक काॅलेजों की सेमेस्टर परीक्षा शनिवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में दो परीक्षा केंद्रों पर हुई। परीक्षा में पंजीकृत 842 के सापेक्ष 794 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही आंतरिक सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन


जिले में जकीय पॉलिटेक्निक काॅलेज कंधेरी और राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज घोसी सहित दो परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा दो पाली में हुई। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 456 के सापेक्ष 434 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक रही। परीक्षा मेें 386 के सापेक्ष 360 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें