फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 47 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के हलधरपुर गांव निवासी बिजेंद्र सिंह की तहरीर पर गांव के तीन लोगों सुरेंद्र गौड़, विनय गौड़, विक्की गौड़ के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पुलिस ने यह कार्रवाई किशोरी की आत्महत्या के 47 दिन बाद की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हलधरपुर निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वह हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
बताया कि उसे पता चला कि 2 जनवरी 2026 को पता चला कि उसकी बेटी साक्षी सिंह ने आत्महत्या कर ली है। आरोप लगाया कि मेरी बेटी ने आत्महत्या गांव के सुरेंद्र गौड़, विनय गौड़, विक्की गौड़ द्वारा चोरी के झूठे आरोप से प्रताड़ित होकर की थी।
विज्ञापन

इस मामले में मेरे द्वारा 3 जनवरी को तहरीर दी थी लेकिन इसके बाद भी हलधरपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस बाबत थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें