फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बैंक कर्मी सहित मिले 44 संक्रमित मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल पर युवक को कोविड की वैक्सिन लगातीं महिला स्वास्थकर्मी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शनिवार को जिले में आई कोविड 19 की तीन अलग रिपोर्ट में 44 लोग संक्रमित मिले। इसमें नगर के निजी बैंक की महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। शनिवार को मरीजों के मिलने के बाद जिले में एक्टिव संक्रमित मरीजों की संख्या 3330 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को आई आरपीसीआर की 803 रिपोर्ट में 18 लोग तथा एंटीजन से हुई 895 लोगों की जांच में 23 संक्रमित तथा ट्रूनॉट की जांच में तीन मरीज मिले हैं। इस तरह से शनिवार को कुल 44 मरीज मिले है। इसमें नगर क्षेत्र के निजी बैंक की महिला कर्मचारी और डोमनपूरा, बरपुर, हरपुर, राघोपट्टी, बलिया मोड़ और नगर के अलग जगहों से 14 मरीज मिले। इसके अलावा कौत्थी में 5 और बढुआ गोदाम में 2, भारतीय बीज विज्ञान संस्थान से 4, दोहरी घाट में सरकारी बैंक से 1, मुहम्मदाबाद गोहना अस्पताल से एक सहित 44 मरीज मिले है। जिले में बरवक्त कुल मरीजों की संख्या 3330 हो गई है। इसमें 3061 ठीक हो चुके हैं ,39 की मौत हो चुकी हैं। सक्रिय 230 है, इसमें 169 को उपचार के लिए होम आईसोलेशन में रखा गया है।
इनसेट
शनिवार को 11 केंद्रों पर लगाया गया 939 को लगा टीका
मऊ। शनिवार को 11 केंद्रों पर लोगों को टीका लगाने का कार्य किया गया। इस दौरान देर शाम तक 45 तथा उससे अधिक उम्र वाले केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाने का कार्य किए। देर शाम तक 939 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया है। वही 59 लोगों ने टीके की दूसरी डोज लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें