घोसी। तहसील क्षेत्र के धरौली स्थित जूनियर हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव एवं अंक पत्र वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जला कर किया गया। इसके बाद छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इसी के सहारे हैं सभी लक्ष्यों को भेद सकते हैं। वहीं अध्यक्षता कर रहे डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि नये कक्षाओं में प्रवेश लेना और बड़े सने देखना व उसे पूरा करने के लिए अनवरत प्रयास करना ही आपकी सफलता होगी। हमें रुचि के अनुसार अपने लक्ष्यों का निर्धारण करना होगा। इसके बाद छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस दौरान प्रत्येक कक्षा के टॉपर व मेधावी विद्यार्थियों को जगपुरानी तथा बरखू शैक्षिक स्मृति छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक रामविलास भारती ने बताया कि छात्रवृत्ति प्राप्त करने वालों में कलिता, मनिता, खुशबू, शबीना, रंजना, राजन तथा पूजा सहित अन्य छात्रों को स्नातक/परास्नातक पूर्ण होने तक यह छात्रवृत्ति दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन ललित राहुल ने किया। इस अवसर पर कमलेश राय, फूलवन्ती शाही, सुनील कुमार, रविशंकर राय, मेहंदी रजा, बृजेश सागर, प्रबन्ध समिति की अध्यक्षा बदामी देवी, पानमती, रबीना, चुन्नी, सन्ध्या, अजीत आदि उपस्थित रहे।