फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी योजनाओं पर डाला प्रकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार के वस्त्र आयुक्त कार्यालय तथा पावरलूम सेवा केंद्र की तरफ से नगर के राजस्थान भवन में अपराह्न सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर बुनकरों को केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक निदेशक वस्त्रायुक्त एनके सिंह ने वर्क शेड योजना, यार्न बैंक योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर सहायक निदेशक एनके शुक्ल ने कहा कि विद्युत करघा बुनकरों की समस्याओं तथा इस क्षेत्र की निम्न प्रोद्योगिकी स्तर को देखते हुए सरकार ने बहुआयामी योजनाओं के माध्यम से तथा हस्तक्षेप से विद्युत करघा पर अपना ध्यान केंद्रित किया है। यह योजना बुनकरों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस अवसर पर नगरपालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल, राना खातून आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें